यह शिविर ईरान के विपक्षियों का है, जो यहां निर्वासित जीवन बिता रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को इस हमले के बारे में बताया। उनके शिवर पर हमले की जिम्मेदारी ईरान समर्थित शिया आतंकवादी गिरोह ने ली है।
निर्वासित ईरानी विपक्षियों के समूह की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शिविर पर विभिन्न दिशाओं से 80 से अधिक रॉकेट हमले किए गए, जो अमेरिकी सेना का पूर्व ठिकाना है।
बताया जाता है कि हमले में शिविर के भीतर रखे हुए हथियार नष्ट हो गए।
इराक के आंतरिक मंत्रालय के सूत्रों ने गुरुवार देर शाम शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर बताया था कि करीब 25 रॉकेट से शिविर पर हमला किया गया।
सूत्रों के अनुसार, रॉकेट पश्चिमी बगदाद के अल-बकरिया जिले से दागे गए। उन्होंने बताया कि पीपुल्स मुजाहिद्दीन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ ईरान (पीएमओआई) के सदस्यों के हताहत होने के बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं है। यह संगठन मुजाहिद्दीन खाल्क ऑर्गेनाइजेशन के नाम से भी जाना जाता है।
dharmpath.com dharmpath