सानिया-मार्टिना साल के 10वें फाइनल में पहुंचीं

सिंगापुर, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस शनिवार को यहां जारी महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) फाइनल्स के फाइनल में पहुंच गई हैं। यह जोड़ी साल के अपने 10वें फाइनल में पहुंची है।

सानिया और मार्टिना ने सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की चान हाओ चिंग और चान युंग जान को 6-4, 6-2 से हराया। इसके साथ सानिया-मार्टिना ने अपनी लगातार 21वीं जीत हासिल की।

सिनसिनाटी ओपन के सेमीफाइनल में सानिया-मार्टिना चान बहनों के हाथों हार गई थीं लेकिन अब दोनों ने उस हार का हिसाब चुकता कर लिया है।

मैच के बाद मार्टिना ने कहा, “कोर्ट पर सानिया जैसा जोड़ीदार पाकर मैं भाग्यशाली महसूस करती हूं क्योंकि वह बेहद ही सकारात्मक इंसान हैं।”

सानिया और मार्टिना इस साल कुल आठ खिताब जीत चुकी हैं। इसमें दो ग्रैंड स्लैम खिताब भी शामिल हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493