अफगानिस्तान में तालिबान कमांडर सहित 12 आतंकवादी मारे गए

हमीम ने कहा, “खुफिया रपट के आधार पर शनिवार को नवा जिले में आतंकवादियों के खिलाफ हवाई हमले किए गए, जिसमें तालिबान के प्रमुख कमांडर मुल्ला मनान सहित 12 आतंकवादी मारे गए।”

हमीम के अनुसार, मुल्ला मनान गजनी और आसपास के प्रांतों में तालिबान आतंकवादियों का कमांडर था और उसके मारे जाने से तालिबान आतंकवादियों को एक बड़ा झटका लगा है।

तालिबान की ओर से अभी तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पहाड़ी नवा जिले के बड़े हिस्से पर पिछले आठ वर्षो से तालिबान आतंकवादियों का नियंत्रण है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493