पुलिस के अनुसार, देर रात मौदहा मराठीपुरा निवासी 30 वर्षीय मनोज कुमार सोनी पुत्र चंद्रमोहन सोनी अपनी मोटरसाइकिल से किसी परचित को मकरांव छोड़ने गया था।
वापस मौदहा आते समय मकरांव से आगे सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गया, जिससे बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और मनोज दूर सड़क पर जा गिरा, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। लोगों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। मृतक की डेढ़ वर्ष पहले दूसरी शादी हुई थी, वह अपने पीछे छह माह का पुत्र छोड़ गया है।
dharmpath.com dharmpath