बांग्लादेश दौरे के लिए जिम्बाब्वे टीम घोषित

ढाका, 1 नवंबर (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी श्रृंखला के लिए लेग स्पिन गेंदबाज ग्रीम क्रेमर और विकेटकीपर/बल्लेबाज रेगिस चकाब्वा को टीम में वापस बुला लिया है।

बांग्लादेश के दो सप्ताह के दौरे पर जिम्बाब्वे टीम तीन अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय और दो टी-20 मैच खेलेगी।

वेबसाइट ‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ के अनुसार, हरफनमौला एल्टन चिगुंबरा दोनों प्रारूपों में टीम की कमान संभालेंगे।

जिम्बाब्वे टीम सोमवार को बांग्लादेश पहुंच जाएगी और सात नवंबर को होने वाले एकदिवसीय मैच से श्रृंखला शुरू होगी।

जिम्बाब्वे टीम : एल्टन चिगुंबरा (कप्तान), सिकंदर रजा, रेगिस चकाब्वा, चामू चिभाभा, तेंदई चितारा, ग्रीम क्रेमर, क्रेस इरविन, ल्यूक जोंग्वे, नेविले मादजिवा, वेलिंग्टन मसाकाद्जा, रिचमंड मुटुंबमी, तौराई मुजाराबानी, जॉन न्युंबू, तिनाशे पन्यंगारा, मैल्कम वॉलर, सीन विलियम्स।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493