रादवांस्का बनीं डब्ल्यूटीए फाइनल्स की नई चैम्पियन

सिंगापुर, 1 नवंबर (आईएएनएस)। पोलैंड की शीर्ष महिला टेनिस स्टार एग्निएज्का रादवांस्का ने रविवार को डब्ल्यूटीए फाइनल्स का महिला एकल खिताब जीत लिया।

रादवांस्का ने फाइनल मुकाबले में पूर्व चैम्पियन चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा को दो घंटा पांच मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-2, 4-6, 6-3 से हराया।

रादवांस्का के करियर का यह सबसे बड़ा खिताब है और इस खिताबी जीत के साथ वह विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान के साथ वर्ष का समापन करेंगी।

मैच के बाद रादवांस्का ने कहा, “कुछ सप्ताह पहले मुझे पता तक नहीं था कि मैं यहां खेल सकूंगी। मेरे लिए यह एक शानदार दिन है। मेरे लिए इसके बहुत मायने हैं। इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। मेरे खयाल से यह मेरे दिन का सबसे बड़ा दिन है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493