समाचार एजेंसी योनहप के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री हान मिन-कू और अमेरिका के रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर के बीच 47वीं सुरक्षा सलाहकार बैठक (एससीएम) सोमवार को सियोल में होने जा रही है।
उत्तर कोरिया की परमाणु और मिसाइल क्षमताएं चर्चा के केंद्र में होंगी। दोनों देशों के रक्षा मंत्री उत्तर कोरिया की बढ़ रही परमाणु गतिविधियों से निपटने पर चर्चा करेंगे।
हान और कार्टर सैन्य गतिविधियों के संचालन के लिए ‘चार डी’ के सिद्धांतों को भी अंगीकार करने वाले हैं, जिनमें उत्तर कोरिया की बैलिस्टिक मिसाइल के खतरों की पहचान (डिटेक्ट) करना, उसे बाधित (डिस्ट्रप्ट) करना, क्षतिग्रस्त (डिस्ट्रॉय) करना और उसके खिलाफ अपनी रक्षा (डिफेंड) करना शामिल है।
dharmpath.com dharmpath