टाटा मोटर्स की बिक्री मामूली बढ़ी

चेन्नई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। देश की प्रमुख ऑटो निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की अक्टूबर में कुल बिक्री एक प्रतिशत बढ़ी है, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले मामूली अधिक है।

कंपनी ने रविवार को जारी बयान में कहा कि अक्टूबर 2014 में 42,862 वाहनों की बिक्री की तुलना में अक्टूबर 2015 में कंपनी की बिक्री 43,486 रही है।

कंपनी की पिछले महीने घरेलू बाजार में कुल बिक्री 38,917 रही है, जो अक्टूबर 2014 के बराबर है। हालांकि निर्यात 13 प्रतिशत बढ़कर 4,569 रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493