केरल में यूडीएफ का कोई विकल्प नहीं : एंटनी

तिरुवनंतपुरम, 2 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्व रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने यहां सोमवार को कहा कि केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) का कोई विकल्प नहीं है और निकाय चुनाव में यह विजेता बनकर उभरेगा।

एंटनी ने यह बात ऐसे समय में कही है, जब राज्य के सात जिलों में नगर निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान जारी है।

एंटनी ने वोट डालने के बाद कहा, “चुनाव का मतलब विभिन्न पार्टियों के बीच ये एक को चुनना है और मौजूदा परिदृश्य यह है कि यूडीएफ का कोई विकल्प नहीं है। मैं आश्वस्त हूं कि यूडीएफ ही चुनाव में जीत का परचम लहराएगा।”

पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा, “यूडीएफ के पास युवा और महिला मतदाताओं का बड़ा समर्थन है।”

उन्होंने आगे कहा, “मुख्यमंत्री ओमन चांडी सरकार के विकास एजेंडा ने बेहतरीन काम किया है। मुझे लगता है कि राज्य के लोग चांडी सरकार के साथ हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493