केरल : निकाय चुनाव में 40 लाख से अधिक मतदाताओं ने किया मतदान (लीड-1)

तिरुवनंतपुरम, 2 नवंबर (आईएएनएस)। केरल में नगर निकाय चुनाव के लिए सोमवार को जारी पहले चरण के मतदान में अब तक लगभग 40 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

चुनाव में जहां सत्तारूढ़ युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) आमने-सामने है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी जीत के प्रति आश्वस्त दिख रही है।

राज्य निर्वाच आयुक्त कार्यालय ने कहा कि अपराह्न एक बजे तक 40 फीसदी से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर चुके थे। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ है, जो शाम पांच बजे तक चलेगा।

अधिकारियों ने कहा कि राज्य में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है, लेकिन किन्नूर जिले के कुछ बूथों पर तकनीकी गड़बड़ी की वजह से मतदान प्रक्रिया बाधित हुई।

अपराह्न एक बजे तक तिरुवनंतपुरम में 33.33 फीसदी, कोल्लम में 36 फीसदी, इडुक्की में 45.5 फीसदी, कोझिकोड में 43.33 फीसदी, कन्नूर में 42.66 फीसदी, वायनाड में 47 फीसदी तथा कारगोड में 45 फीसदी मतदान हो चुका है।

राज्य में 1.01 करोड़ लोग अपने मताधिकार का उपयोग कर इस चरण में 31,161 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

मुकाबला सत्तारूढ़ यूडीएफ व विपक्षी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के बीच है।

माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य पी. विजयन ने मतदान करने के बाद संवाददाताओं को बताया कि इन चुनावों के नतीजे राज्य के राजनीतिक इतिहास में कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे हैं।

राज्य में दो चरणों के तहत हो रहे चुनाव में 35,000 मतदान केंद्रों पर 2.50 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश होने की वजह से सोमवार को मतदान का रूझान कम रहा। मतदान के शुरुआती घंटे में यहां लगभग नौ प्रतिशत मत पड़े।

पूर्व रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी ने यहां सोमवार को कहा कि केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाली यूडीएफ का कोई विकल्प नहीं है और निकाय चुनाव में यह भारी जीत हासिल करेगी।

वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी. मुरलीधरन ने कहा कि निकाय चुनाव के नतीजों से भाजपा को सर्वाधिक लाभ होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493