जिम्बाब्वे की बिजली परियोजना को भारत से 8.70 करोड़ डालर ऋण

अकरा(घाना), 2 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्जिम बैंक) ने जिम्बाब्वे के दूसरे सबसे बड़े शहर बुलावायो में बिजली परियोजना के उन्नयन के लिए 8.70 करोड़ डालर ऋण देने की घोषणा की है।

अकरा(घाना), 2 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्जिम बैंक) ने जिम्बाब्वे के दूसरे सबसे बड़े शहर बुलावायो में बिजली परियोजना के उन्नयन के लिए 8.70 करोड़ डालर ऋण देने की घोषणा की है।

जिम्बाब्वे पॉवर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक नोआह ग्वारिरो ने कहा कि बुलावायो की बिजली परियोजना के काम का ठेका भारतीय कंपनी जगुआर को सौंपा गया है।

बिजली परियोजना के पूरा होने पर जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहतर होगी।

27 अक्टूबर को एक्जिम बैंक ने एक बयान में परियोजना के लिए धन देने की बात बताई थी। नई दिल्ली में भारत-अफ्रीका सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे जिम्बाब्वे के वित्त एवं आर्थिक विकास मामलों के मंत्री पैट्रिक एंथनी चिनामासा ने इस सिलसिले में बैंक के साथ समझौते पर दस्तखत किए थे।

चिनामासा ने कहा था कि जिम्बाब्वे बिजली की कमी से जूझ रहा है। इसकी वजह कारिबा झील का घटता जलस्तर है। इसे दुनिया में सबसे बड़ी कृत्रिम झीलों में से एक माना जाता है।

उन्होंने कहा कि छोटे ताप बिजलीघर अपने उत्पादन लक्ष्य को हासिल नहीं कर सके। इसकी वजह हरारे बिजलीघर से जुड़ी समस्याएं हैं।

उन्होंने कहा कि देश में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493