आईएसएल मैच देखेंगे ब्रिटेन के स्टार मुक्केबाज आमिर खान

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेश के शीर्ष पेशेवर मुक्केबाज आमिर खान इन दिनों भारत में हैं और वह मंगलवार को दिल्ली डायनामोज और नॉर्थईस्ट युनाइटेड के बीच होने वाला इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का मैच देखने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम जाएंगे।

पाकिस्तान मूल के मुक्केबाज आमिर ने सोमवार को आईएएनएस से कहा, “मैं कल आईएसएल का मैच देखना जा रहा हूं। मैं फुटबाल का बड़ा प्रशंसक हूं और मैंने सुन रखा है कि यहां भारत में काफी प्रतिभा है, इसलिए मैं कल (मंगलवार) इसका नजारा देखने जा रहा हूं। मैं वहां कुछ रोमांचक फुटबाल देखने को बेताब हूं।”

आमिर ने कहा, “मैं बाल्टन वांडर्स फुटबाल क्लब का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और मैनचेस्टर युनाइटेड टीम में मेरे कई मित्र हैं। जब मैनचेस्टर युनाइटेड टीम न्यूयार्क आई तो वे मेरा मुकाबला भी देखने पहुंचे और मैं भी उनके मैच देखने गया।”

29 वर्षीय आमिर ओलम्पिक रजत पदक विजेता रह चुके हैं, जिसे उन्होंने एथेंस ओलम्पिक-2004 में जीता था। पेशेवर मुक्केबाजी अपनाने के बाद से आमिर दो बार विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीत चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493