मेड्रिड, 2 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेन की उभरती महिला टेनिस सितारा गारबाइन मुगुरुजा सोमवार को जारी महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की ताजा रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गईं।
मुगुरुजा हालांकि अभी भी शीर्ष पर मौजूद अमेरिकी दिग्गज सेरेना विलियम्स से 5,200 अंक पीछे हैं।
रोमानिया की सिमोना हालेप दूसरे स्थान पर बरकरार हैं।
रविवार को डब्ल्यूटीए फाइनल्स खिताब जीतने वाली पोलैंड की एग्निएज्का रादवांस्का पांचवें स्थान पर पहुंच गईं।
रादवांस्का ने रविवार को डब्ल्यूटीए फाइनल्स के फाइनल मुकाबले में चेक गणराज्य की पेत्रो क्वितोवा को तीन सेटों तक खिंचे मुकाबले में 6-2, 4-6, 6-3 से हराया।
रूस की मारिया शारापोवा चौथे पायदान पर खिसक गईं।
डब्ल्यूटीए रैंकिंग :
1. सेरेना विलियम्स (अमेरिका) : 9,945 अंक
2. सिमोना हालेप (रोमानिया) : 6,060 अंक
3. गारबाइन मुगुरुजा (स्पेन) : 5,200 अंक
4. मारिया शारापोवा (रूस) : 5,011 अंक
5. एग्निएज्का रादवांस्का (पोलैंड) : 4,500 अंक
6. पेत्रा क्वितोवा (चेक गणराज्य) : 4,220 अंक
7. फ्लाविया पेनेटा (इटली) : 3,621 अंक
8. लुसी सफारोवा (चेक गणराज्य) : 3,590 अंक
9. एंजेलिक केरबर (जर्मनी) : 3,590 अंक
10. टिमीया बाबोस (स्विट्जरलैंड) : 3,133 अंक
dharmpath.com dharmpath