सीओ (सदर) ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि केशरीपुर स्थित भाष्करा तालाब के पास दो लोग चोरी की कार बेचने आए हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान लेखराज के पास से सीबीआई का परिचयपत्र और बांग्लादेश कस्टम डिपार्टमेंट का परिचयपत्र मिला। इसके अलावा इनके पास से बांग्लादेश का एक मोबाइल सिम, अलग-अलग नाम के तीन वोटर आईडी कार्ड और अलग अलग पते के पांच एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। साथ ही दो ड्राइविंग लाइसेंस और दो पैन कार्ड भी मिला है, जिनकी जांच की जा रही है।
एसओ शिवानंद ने बताया कि पकड़ा गया लेखराज आसनसोल पश्चिम बंगाल का रहने वाला है, जबकि मनोज कुमार सिंह सासाराम बिहार का रहने वाला है। ये दोनों पैसे लेकर सेना में भर्ती कराने का काम भी करते थे। उन्होंने बताया कि पूछताछ में लेखराज ने बताया कि उसने वाराणसी मोटर्स से फर्जी तरीके से एक कार ली थी।
बताया कि वे दोनों पैसे लेकर आर्मी व सीआरपीएफ में भर्ती भी कराते हैं। इसके अलावा सीबीआई का अधिकारी बनकर लोगों के साथ ठगी का काम करते हैं। दोनों से स्वीकार किया कि वह आधा दर्जन से ज्यादा राज्यों में सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को ठग चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath