ममता ने शाहरुख को 50वें जन्मदिन की बधाई दी

कोलकाता, 2 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को उनके 50वें जन्मदिन की बधाई दी।

कोलकाता, 2 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को उनके 50वें जन्मदिन की बधाई दी।

बनर्जी ने ट्वीट किया, “जन्मदिन मुबारक शाहरुख।”

शाहरुख बंगाल के ब्रांड एम्बेस्डर हैं और ‘कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह’ सहित सभी विशाल स्तर के समारोहों के उद्घाटन के लिए बनर्जी के पसंदीदा में से एक हैं।

भारतीय प्रीमियर लीग की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के सह-संस्थापक शाहरुख शहर की यात्रा करते रहते हैं।

शाहरुख और उनका परिवार जब भी कोलकाता की यात्रा करते हैं तब बनर्जी उनका स्वागत करती हैं।

शाहरुख जल्द ही पश्चिम बंगाल के पर्यटन विभाग के प्रचार के लिए एक वीडियो भी शूट करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493