रिलायंस कैपिटल का शुद्ध मुनाफा 15 फीसदी बढ़ा (लीड-1)

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। वित्तीय सेवा प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी रिलायंस कैपिटल ने चालू वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही में समेकित शुद्ध मुनाफे में 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 217 करोड़ रुपये से बढ़कर इस वर्ष 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में 250 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।

कंपनी की कुल समेकित आय समीक्षाधीन अवधि में 13 फीसदी बढ़कर 2361 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल समान अवधि में यह 2084 करोड़ रुपये थी।

कंपनी की प्रति शेयर आय में 11 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 9.9 रुपये हो गया।

कंपनी की सकल कीमत 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में 10 फीसदी वृद्धि के साथ 14,175 करोड़ रुपये हो गई।

रिलायंस कैपिटल के अनुसार, इसकी कुल पूंजी 11 फीसदी बढ़कर 49,420 करोड़ रुपये हो गई।

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की अनुषंगी रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस और रिलायंस जनरल इंश्योरेंस को क्रमश: 15 करोड़ रुपये और 30 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ।

रिलायंस कैपिटल एसेट मैनेटमेंट ने 30 सितंबर, 2015 तक म्यूचुअल फंड, पेंशन फंड, प्रबंधित खातों एवं अन्य फंडों में 2,54607 रुपये का प्रबंधन किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493