राफिन्हा के साथ बार्सिलोना ने करार बढ़ाया

बार्सिलोना, 2 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेन के शीर्ष फुटबाल क्लब एफसी बार्सिलोना ने सोमवार को मिडफील्डर राफिन्हा एलकंटारा के साथ जून, 2020 तक करार अवधि बढ़ाए जाने की पुष्टि कर दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राफिन्हा का पिछला करार जून, 2016 को समाप्त हो रहा था, लेकिन तीन वर्ष के नए करार ने बार्सिलोना के साथ उनके भविष्य को पुख्ता कर दिया।

गौरतलब है कि राफिन्हा यूरोपीयन चैम्पियंस लीग के पिछले मैच में गंभीर रूप से चोटिल हो गए, जिसके कारण वह शेष सत्र में नहीं खेल सकेंगे।

बार्सिलोना के साथ ब्राजीलियाई राफिन्हा की करार अवधि बढ़ाने के साथ-साथ क्लब ने उनकी करार राशि भी बढ़ाकर 7.5 करोड़ यूरो कर दी।

इस बीच बार्सिलोना के खिलाड़ियों ने ‘ऑल हैलोवीन डे’ पर गेटाफे क्लब के स्ट्राइकर विक्टर रॉड्रिग्ज के संवाददाता सम्मेलन के दौरान किए गए मजाक के लिए माफी मांगी है।

रॉड्रिग्ज शनिवार की रात बार्सिलोना के हाथों मिली 0-2 से हार के बाद संवाददाता सम्मेलन कर रहे थे। इस दौरान कई खिलाड़ी हैलोवीन के डरावने अजीबोगरीब पोशाक में प्रेस सेंटर में घुस आए और उनके हावभाव हारने वाली टीम के लिए अपमानजनक प्रतीत हो रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493