नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। तेल विपणन कंपनियों ने अपनी मासिक मूल्य समीक्षा के तहत गैर सब्सिडी वाली रसोई गैस की कीमत सोमवार को 27.5 रुपये प्रति सिलिंडर (14.2 किलोग्राम) बढ़ा दी है।
नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। तेल विपणन कंपनियों ने अपनी मासिक मूल्य समीक्षा के तहत गैर सब्सिडी वाली रसोई गैस की कीमत सोमवार को 27.5 रुपये प्रति सिलिंडर (14.2 किलोग्राम) बढ़ा दी है।
यह वृद्धि रसोई गैस मूल्य में लगातार चार महीने कटौती के बाद की गई है। इस वृद्धि के बाद अब दिल्ली में रसोई गैस के एक सिलिंडर की कीमत 545 रुपये हो गई है।
गैरसब्सिडी वाली रसोई गैस की कीमत में 42 रुपये की कटौती पिछली बार पहली अक्टूबर को की गई थी और उसके बाद दिल्ली में प्रति सिलिंडर रसोई गैस की कीमत 517.50 रुपये हो गई थी।
तेल विपणन कंपनियों ने हालांकि हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाले ईंधन के मूल्य में प्रति किलोलीटर 142.56 रुपये या 0.3 प्रतिशत की कटौती की है और अब दिल्ली में इसकी कीमत 43,041.61 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
इससे पहले पहली अक्टूबर को उड्डयन ईंधन में 5.5 प्रतिशत या 2,245.92 रुपये प्रति किलोलीटर की वृद्धि की गई थी।
dharmpath.com dharmpath