पटना, 3 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह मौसम सुहावना रहा और धूप खिली रही। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान तापमान में मामूली गिरावट की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
बिहार के अन्य शहरों जैसे गया में न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री, पूर्णिया में 19 डिग्री और भागलपुर में 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले यानी सोमवार को राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री, गया में 32.1 डिग्री और पूर्णिया में 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
dharmpath.com dharmpath