रियो 2016 टेस्ट इवेंट का मुख्य आकर्षण होंगे लिन डैन

रियो 2016 बैडमिंटन टेस्ट इवेंट इस महीने की आखिर में आयोजित होगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्राजील की मीडिया ने सोमवार को र्पिोट किया कि 32 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी का नाम टूर्नामेंट के लिए स्पष्ट हो गया है। इस इवेंट का आयोजन रियोसेंट्रो में 24 से 29 नवंबर तक होगा।

बैडमिंटन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले लिन का लक्ष्य ओलंपिक का तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर कर अपनी हैट्रिक पूरी करना है।

लिन ने साल 2008 बीजिंग और साल 2012 लंदन ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल किया।

महिला बैडमिटन टेस्ट इवेंट का मुख्य आकर्षण चीन की ताई-जु-यिन होंगी। विश्व रैंकिंग में यिन तीसरे स्थान पर हैं।

रियो ओलंपिक खेलों का आयोजन अगले साल पांच से 21 अगस्त तक होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493