सतना, 3 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में अर्से से सक्रिय डकैत चुन्नीलाल पटेल को सतना जिले की पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। उस पर 80 हजार रुपये का इनाम था। उस पर दोनों राज्यों के पुलिस थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर ने चुन्नीलाल गिरोह के मध्य प्रदेश के सतना जिले के नया गांव थाना क्षेत्र के भागड़ा गांव के एक जंगल में होने की सूचना दी थी। इसके आधार पर सोमवार रात गिरोह की घेराबंदी की गई। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में इनामी डकैत मारा गया।
सतना के पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि दोनों राज्यों में सक्रिय डकैत चुन्नीलाल को मध्य प्रदेश की पुलिस ने मार गिराया है। उसका आपराधिक रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath