गोंडा, 3 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के मनकापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक परिवार के पांच लोग हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गए, जिससे चार परिजनों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची बुरी तरह झुलस गई है।
मनकापुर थाना क्षेत्र के चिरैया बंदरहा गांव निवासी एक परिवार के पांच लोगों पर सोमवार देर रात करीब तीन बजे हाइटेंशन लाइन की तार गिर पड़ी।
हादसे में मारे गए लोगों की शिनाख्त हो गई है और घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित परिवार गांव में एक किराए के मकान में रहता था और मजदूरी करता था।
पुलिस ने बताया, “करंट की चपेट में आकर मरने वालों की शिनाख्त हो गई है। इसमें दयाशंकर (50), उनकी पत्नी सरोज (40), बेटी सीमा (16), बेटे रवि (10) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ये सभी मूलरूप से देवरिया के सलेमपुर के रहने वाले हैं।”
dharmpath.com dharmpath