‘धीपन’ फिल्म के कलाकार तमिल फिल्म में फिर होंगे साथ

मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता एंथनीथसन जीसूथसन और कालेश्वरी श्रीनिवासन ने एक बार फिर आगामी तमिल फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। इससे पहले दोनों ने फ्रांसीसी फिल्म ‘धीपन’ में साथ काम किया था।

कालेश्वरी ने 17वें जियो मामी मुंबई फिल्म महोत्सव में आईएएनएस को बताया, “इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी। मैं एंथनी के साथ दोबारा काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं अभी इस फिल्म के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं कर सकता।”

इस फिल्म का निर्देशन अरुण कार्तिक करेंगे। उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘शिवपुरानम’ भी महोत्सव में प्रदर्शित हुई।

चेन्नई की अभिनेत्री दिग्गज फिल्म-निर्माता वसंत साई के साथ एक और तमिल फिल्म पर काम कर रही हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493