लंदन, 3 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता डैनी डायेर ने शादी की सारी जिम्मेदारी अपनी मंगेतर जोआन मास को दे दी हैं।
डैनी शादी की तैयारियों में नहीं उलझना चाहते हैं और इसीलिए उन्होंने सारी जिम्मेदारी जोआन को दी हैं।
‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ वेबसाइट के अनुसार, अभिनेता अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए तैयार हैं। डैनी पिछले 25 सालों से अपनी प्रेमिका को डेट कर रहे हैं और उनके तीन भी हैं। प्रेमिका द्वारा बार-बार कहने के बाद वह शादी के लिए तैयार हुए हैं।
डैनी ने कहा, “मैंने सारी जिम्मेदारी जोआन को दी है और वो तय करेगी कि हम कब और कहां शादी करेंगे?”
भले ही डैनी अपनी शादी की तैयारियों में उलझना नहीं चाहते हैं, लेकिन अपने तीन बच्चों-बच्चे- डानी (19), सुन्नी (8) और आर्टी (2) की मां के लिए प्यार की भावनाओं को वह वह खुले तौर पर दर्शाते हैं।
अभिनेता ने कहा कि उनकी मंगेतर उनके जीवन का प्यार है और वह हर दिन उनके बारे में सोचते हैं।
dharmpath.com dharmpath