ओलंपिक 2022 की तैयारी के जायजे के लिए बीजिग पहुंचा आईओसी

बीजिग ने तीन महीने पहले शीतकालीन खेलों के आयोजन की दावेदारी हासिल की थी और उसके बाद यह 2022 ओलंपिक टीम के साथ आईओसी की पहली बैठक है।

आईओसी के 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व आईओसी ओलंपिक खेलों के कार्यकारी निदेशक क्रिस्टोफे दुबी कर रहे हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में अंतर्राष्ट्रीय पैराल्मिपक समिति (आईपीसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेवियर गोंजालेज भी शामिल हैं।

इस संगोष्ठी में सामान्य खेल प्रशासन, चीनी ओलंपिक समिति, चीन के शीतकालीन खेल संघों, बीजिंग नगर सरकार और हेबेई प्रांतीय सरकार के 300 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान आईओसी समूह अपने चीनी समकक्षों से भी मुलाकात करेगा।

बीजिंग के अनुबंध के अनुसार, एक मेजबान शहर होने के नाते उसे अगले महीने तक 2022 शीतकालीन ओलंपिक खेलों की समिति का निर्माण करना होगा।

इस संगोष्ठी में आईओसी और आईपीसी के प्रतिभागी खेल के आयोजन और अन्य कई मुद्दों से संबंधित चर्चा पर अपने विचार साझा करेंगे। इस बीच, चीन भी 2022 शीतकालीन ओलंपिक खेलों की दर्शन, ²ष्टि और उत्तरी चीन में क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था पर इसके सकारात्मक प्रभाव चर्चा करेंगे।

बीजिंग में 2022 शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन तीन प्रतियोगिता क्षेत्रों में होगा। इन क्षेत्रों को हाई-स्पीड रेलवे से जोड़ा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493