फीफा अंडर-17 का क्वार्टर फाइनल रोमाांचक होगा

सैंटियागो, 3 नवंबर (आईएएनएस)। चिली में हो रहे फीफा अंडर-17 विश्व कप 2015 के आखिरी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मेक्सिको का मुकाबला ईक्वाडोर से और बेल्जियम का मुकाबला कोस्टा रिका से होगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पिछले मैच में मेक्सिको ने चिली को 4-1 से मात दी थी और इक्वाडोर ने रूस को इसी स्कोर से हराया था।

चिली के प्रयास के बावजूद भी मेजबान टीम मेक्सिको टूर्नामेंट के आखिरी आठवें चरण में पहुंचने में कामयाब रही।

इक्वाडोर ने भी रूस के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन देते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया और क्वार्टर फाइनल में उसका मुकाबला अब मेक्सिको से काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है।

कोस्टा रिका ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश के लिए फ्रांस को पेनाल्टी राउंड में 5-3 से मात दी थी और अब उसका मुकाबला बेल्जियम से बुधवार को होगा।

नाइजीरिया, माली और बेल्जियम ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

फीफा अंडर-17 विश्व कप का सेमीफाइनल मुकाबला पांच नवम्बर को खेला जाएगा और टूर्नामेंट का अंतिम मुकाबला आठ नवंबर को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493