मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में मंगलवार को मजबूती का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 31.44 अंकों की मजबूती के साथ 26,590.59 पर और निफ्टी 9.90 अंकों की बढ़त के साथ 8,060.70 पर बंद हुआ।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 101.56 अंकों की तेजी के साथ 26,660.71 पर खुला और 31.44 अंकों या 0.12 फीसदी की तेजी के साथ 26,590.59 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,732.24 के ऊपरी और 26,514.48 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 35.55 अंकों की तेजी के साथ 8,086.35 पर खुला और 9.90 अंकों या 0.12 फीसदी तेजी के साथ 8,060.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,100.35 के ऊपरी और 8,031.75 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 30.25 अंकों की तेजी के साथ 11,013.50 पर और स्मॉलकैप 44.09 अंकों की तेजी के साथ 11,336.29 पर बंद हुआ।
बीएसई के 12 में से आठ सेक्टरों में तेजी रही। सूचना प्रौद्योगिकी (0.91 फीसदी), तेल एवं गैस (0.82 फीसदी), बिजली (0.66 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.64 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.23 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई के चार सेक्टरों- उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.71 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.54 फीसदी), रियल्टी (0.12 फीसदी) और बैंकिंग (0.11 फीसदी) में गिरावट रही।
dharmpath.com dharmpath