उप्र : ताबड़तोड़ 2 हत्याओं से लोगों में दहशत

आपको बता दें कि जहानाबाद कस्बा के ठाकुराइन गली निवासी सराफा व्यवसायी की चार दिन पूर्व बोलोरो सवार पांच अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और 35 हजार रुपये नकद व लगभग 15 लाख के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे।

उधर पुलिस इस मामले में उलझी हुई थी, कि बकेवर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव में दंबग ने एक लगभग बीस वर्षीय विवाहिता की ताबड़-तोड़ गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, तथा अपने साथी सहित फरार हो गया। दोनों हत्याओं में पुलिस अभी तक हत्यारों को गिरतार नहीं कर सकी है, जिसके चलते क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल व्याप्त है।

पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन नतीजा शून्य रहा। अब तो लोग शाम ढलते ही लोग अपने-अपने घरों में दुबककर बैठ जाते हैं। वहीं घटना को अंजाम देने वाले बेखौफ अपराधी किसी न किसी को अपना निशाना बनाने के लिए घूम रहे हैं। उन्हें पुलिस का जरा सा भी खौफ नहीं है।

पुलिस इन अपराधियों की गिरफ्तारी तो दूर इनके बारे में जानकारी तक हासिल नहीं कर पा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493