Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 हरियाणा में इस साल धान की आवक अधिक | dharmpath.com

Monday , 16 June 2025

Home » भारत » हरियाणा में इस साल धान की आवक अधिक

हरियाणा में इस साल धान की आवक अधिक

चंडीगढ़, 3 नवंबर (आईएएनएस)। हरियाणा में धान के फसल की आवक व खरीद इस साल अधिक है।

राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा, “वर्तमान खरीफ मौसम में दो नवंबर तक हरियाणा की मंडियों में 44.94 लाख टन से अधिक धान की आवक हो चुकी है। बीते साल 31.12 लाख टन धान मंडियों में पहुंची थी।”

प्रदेश में धान की खरीद की शुरुआत इस साल 25 सितंबर को ही शुरू कर दी गई थी, जबकि सामान्य तौर पर यह एक अक्टूबर से शुरू होती है।

विभाग के 36 लाख टन के लक्ष्य से धान की आवक बेहद अधिक है।

प्रवक्ता ने कहा, “कुल आवक में से सरकारी खरीद एजेंसियों ने 38.75 लाख टन से अधिक धान की खरीद की, जबकि मिलवालों व डीलरों ने 6.18 लाख टन धान की खरीद की।”

कुरूक्षेत्र, करनाल व कैथल जिलों में धान की आवक व खरीद सर्वाधिक रही।

पड़ोसी राज्य पंजाब ने इस साल 105 लाख टन धान की खरीद की है।

हरियाणा में इस साल धान की आवक अधिक Reviewed by on . चंडीगढ़, 3 नवंबर (आईएएनएस)। हरियाणा में धान के फसल की आवक व खरीद इस साल अधिक है।राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा, "वर्तमान खरीफ चंडीगढ़, 3 नवंबर (आईएएनएस)। हरियाणा में धान के फसल की आवक व खरीद इस साल अधिक है।राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा, "वर्तमान खरीफ Rating:
scroll to top