एच.ए. हलीम सुपुर्दे खाक

कोलकाता, 3 नवंबर (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता और देश में किसी भी सदन में सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष पद पर रहने का रिकार्ड बना चुके हाशिम अब्दुल हलीम को मंगलवार को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

यहां एक नर्सिग होम में सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से हलीम का निधन हो गया था। वह 80 वर्ष के थे।

हलीम रिकार्ड 29 साल तक लगातार पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष रहे थे।

हलीम का पार्थिव शरीर सबसे पहले राज्य विधानसभा ले जाया गया। वहां से उसे माकपा के मुख्यालय मुजफ्फर अहमद भवन ले जाया गया, जहां लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। उन्हें गोबरा कब्रिस्तान में दफनाया गया।

हलीम वकील थे और सदनों के नियमों और प्रक्रियाओं से बखूबी वाकिफ थे। सात बार विधायक चुने जा चुके हलीम 1977 से 1982 तक पश्चिम बंगाल की पहली वाम मोर्चा सरकार में कानून और न्याय मंत्री भी रह चुके थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493