‘राजनैतिक अस्थिरता फैला रहे अरुणाचल के मुख्यमंत्री’

गुवाहाटी, 3 नवंबर (आईएएनएस)। अरुणाचल में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी में बड़े पैमाने पर विवाद उभर कर सामने आया है। कांग्रेस के पांच विधायकों ने मुख्यमंत्री नाबाम तुकी पर गंभीर राजनैतिक अस्थिरता और अराजक शासन व्यवस्था चलाने का आरोप लगाया है।

पांच विधायकों ने बयान जारी कर ये आरोप लगाए हैं। इससे पहले राज्य के पर्यटन मंत्री पेमा खांडू मुख्यमंत्री के कामकाज से नाराजगी जताकर इस्तीफा दे चुके हैं।

सोमवार को कांग्रेस विधायक और अरुणाचल प्रदेश विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद के अध्यक्ष गैबरियल डी वांगसू ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि तुकी के नेतृत्व में वह राज्य की जनता की कुछ भी अर्थपूर्ण सेवा नहीं कर सकते।

बयान पर दस्तखत करने वाले पांच विधायकों के नाम चावना मेन, वांगलिन लोवांगदोंग, कुमार वाई, कामलंग मोसांग और थांगवांग वांगघम हैं। इन सभी ने कहा है कि तुकी हर मोर्चे पर विफल रहे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493