अरिजीत शिक्षित संगीतकार : शंकर महादेवन

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। जाने-माने गायक शंकर महादेवन का मानना है कि गायक अरिजीत सिंह ‘शिक्षित संगीतकार’ होने के कारण लंबे समय तक संगीत जगत का हिस्सा बने रहेंगे। अरिजीत ‘तुम ही हो’ गीत के बाद प्रसिद्ध हुए।

शंकर महादेवन बॉलीवुड की प्रसिद्ध संगीतकार तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय का एक हिस्सा हैं।

शंकर ने कहा, “अरिजीत सिंह काफी लंबे समय तक संगीत-जगत का हिस्सा बना रहेंगे, क्योंकि वह शिक्षित संगीतकार हैं। वह अपने संगीत को जानते हैं। वह अपनी ‘सरगम’ को समझते हैं। मैं उन्हें अरिजीत सिंह बनने से पहले से जानता हूं।”

शंकर ने कहा, “अगर आप उच्च क्षमता के संगीतकार रहे हैं, आप में संगीत अधिक समझ है और आप शिक्षित संगीतकार हैं तो संगीत जगत में आप लंबे समय तक कायम रह सकेंगे।”

उन्होंने बताया, “हम पिछले 19 सालों से संगीत रचना कर रहे हैं और हमें इस साल सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार (‘2 स्टेट्स’) मिला। यह रफ्तार बनाए रखना मुश्किल है, लेकिन अगर आपमें गुण हैं तो आप टिके रहेंगे। अपने संगीत में गहराई लाने की जरूरत है।”

उनका यह भी मानना है कि भारत संगीत का धनी है।

उन्होंने कहा, “यहां शास्त्रीय और अन्य प्रकार के संगीत हैं। सबसे पहले हमें खुद के संगीत का सम्मान करना सीखना चाहिए। हम अपने शास्त्रीय संगीत और लोक संगीत का सम्मान नहीं करते हैं। अगर आप यूरोप या अरब देश जाएं तो देखेंगे कि वहां भी शास्त्रीय संगीत सुना जाता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493