नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 70 फीसदी दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में एक दिन पहले यानी मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 18.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।
dharmpath.com dharmpath