मोदी की यात्रा के दौरान बंद रहेगा जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग

जम्मू, 4 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात नवंबर को प्रस्तावित जम्मू एवं कश्मीर दौरे के मद्देनजर सुरक्षा प्रबंध के तहत जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहेगा, जिसकी लंबाई करीब 300 किलोमीटर है।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मोदी की जम्मू एवं कश्मीर यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के लिए इस राजमार्ग को बंद करने के साथ-साथ आवागमन पर भी कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं, घेराबंदी मजबूत की जा रही है और उच्च तकनीकी उपकरणों की मदद से तलाशी ली जा रही है।

एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी ने बताया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रामबन जिले में बगलीहार दौरे को देखते हुए सुरक्षा उपायों के तहत सात नवंबर को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुबह से शाम तक बंद रहेगा।”

अधिकारी ने बताया कि उस दिन वीवीआई यातायात को निर्बाध बनाने के लिए बगलीहार के नजदीक चंदरकोट में एक अतिरिक्त हेलीपैड भी बनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा बलों की नींद उड़ी हुई है, वे दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले इस तरह की तैयारियां होना आम बात है, लेकिन जम्मू एवं कश्मीर में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ती है।”

मोदी अपने इस दौरे के दौरान रामबन जिले के बगलीहार में बगलीहार विद्युत परियोजना के 450 मेगावाट के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे। वह बगलीहार में शहीद अमरनाथ भगत कौशल विकास संस्थान का भी उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री सात नवंबर को सबसे पहले श्रीनगर पहुंचेंगे, जहां शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां वह राज्य के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493