चैम्पियंस लीग नॉकआउट दौर में जगह हासिल करने की जद्दोजहद में जहां एक ओर रियल मेड्रिड ने पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को 1-0 से मात दी, वहीं दूसरी ओर सेविला क्लब को मैनचेस्टर सिटी के हाथों 1-3 से हार कर प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा।
पीएसजी ने मंगलवार को हुए मुकाबले में मेड्रिड को बराबर की चुनौती दी, लेकिन मेड्रिड ने संघर्ष करते हुए नॉकआउट में अपनी जगह बना ही ली।
पीएसजी ने मुकाबले के शुरुआत में अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए मेड्रिड को कड़ा मुकाबला दिया।
टूर्नामेंट में खेला गया दूसरा मुकाबला भी काफी रोमांचक रहा। मैनचेस्टर सिटी ने सेविला को 3-1 से मात देकर लीग से बाहर कर दिया।
लीग के ग्रुप ‘ए’ में मेड्रिड 10 अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि मैनचेस्टर सिटी ग्रुप ‘डी’ में नौ अंकों के साथ शीर्ष पर है।
dharmpath.com dharmpath