दमिश्क : मोर्टार हमले में टीवी पत्रकार की मौत

दमिश्क, 4 नवंबर (आईएएनएस)। सीरिया की राजधानी दमिश्क में मोर्टार से दागे गए एक गोले की चपेट में आने से एक टीवी महिला पत्रकार की मौत हो गई है। वह काम के सिलसिले में घर से निकली थी।

दमिश्क, 4 नवंबर (आईएएनएस)। सीरिया की राजधानी दमिश्क में मोर्टार से दागे गए एक गोले की चपेट में आने से एक टीवी महिला पत्रकार की मौत हो गई है। वह काम के सिलसिले में घर से निकली थी।

पुलिस ने बुधवार को बताया, मंगलवार को हरास्ता उपनगर में मोर्टार हमले में बतौल मुखलिस अल-वारार की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

मोर्टार का यह गोला कथित तौर पर दमिश्क के पूर्वी उपनगर में विद्रोहियों के ठिकानों से दागा गया था।

अल-वरार सीरिया की सरकारी धार्मिक टीवी स्टेशन नूर अल-शाम टीवी और दमिश्क रेडियो के लिए काम करती थीं, जहां वह एक प्रस्तोता थीं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493