बुखारेस्ट, 4 नवंबर (आईएएनएस)। रोमानिया के प्रधानमंत्री विक्टर पोंटा ने एक क्लब में लगी आग के मामले को लेकर बुधवार को इस्तीफे की घोषणा कर दी। इस हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई थी।
अधिकारियों ने कहा, “छह अक्टूबर को हुई इस दुर्घटना के कारण कम से कम 90 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से कुछ की हालत बेहद नाजुक है।”
गौरतलब है कि 30 अक्टूबर की रात रोमानिया में बुखारेस्ट स्थित नाइट क्लब में एक प्रस्तुति के दौरान आग लग गई थी। इस हादसे में 30 व्यक्तियों की मौत हो गई थी।
शुक्रवार को हुआ यह हादसा रोमानिया में दशकों बाद किसी सार्वजनिक स्थान पर हुआ सबसे गंभीर हादसा था।
dharmpath.com dharmpath