कोच्चि, 4 नवंबर (आईएएनएस)। जाने-माने फिल्मकार श्याम बेनेगल यहां 15 नवंबर को ‘ऑल लाइट्स इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ ( एएलआईआईएफएफ) और इंडीवुड फिल्म मार्केट का उद्घाटन करेंगे।
समारोह का आयोजन ‘ऑल लाइट्स फिल्म सोसायटी’ और ‘फिल्म इम्प्लाइज फेडरेशल ऑफ केरल’ (एफईएफकेए) संयुक्त रूप से कर रहे हैं।
पांच दिनों तक चलने वाले इस समारोह में 34 देशों की 131 फिल्में हिस्सा लेंगी।
समारोह दक्षिण एशिया के सबसे बड़े फिल्म बाजार (आईएफएम) की मेजबानी भी करेगा।
एएलआईआईएफएफ-आईएफएम के संस्थापक और निदेशक सोहन रॉय ने समारोह की घोषणा करते हुए संवाददाताओं से कहा, “एफईएफकेए ‘ऑल लाइट्स फिल्म सोसायटी’ के साथ मिलकर समारोह में प्रख्यात फिल्मकारों, तकनीशियनों, अभिनेताओं और दुनिया भर के अन्य अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सेलेब्रिटीज को एक मंच पर लाएगा।”
समारोह में 50 फिल्में विभिन्न वर्गो में प्रतिष्ठित ‘गोल्डन फ्रेम अवार्डस’ के लिए मुकाबला करेंगी।
dharmpath.com dharmpath