योगी आदित्यनाथ ने शाहरुख की तुलना सईद से की

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अभिनेता शाहरुख खान की तुलना पाकिस्तानी आतंकवादी हाफिज सईद से की। आदित्यनाथ ने यह बयान देश में असहिष्णुता बढ़ने संबंधी शाहरुख के बयान पर दी है।

भाजपा के कट्टरपंथी सांसद ने कहा, “शाहरुख खान और आतंकी हाफिज सईद एक ही भाषा बोलते हैं..अगर लोग उनकी फिल्में देखना छोड़ दें तो वह सड़क पर आ जाएं।”

इससे पहले भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने शाहरुख को देशद्रोही और भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी और विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने शाहरुख को पाकिस्तानी एजेंट कहा था।

शाहरुख ने कहा था, “असहिष्णुता है..बहुत ज्यादा असहिष्णुता है..असहिष्णुता बढ़ रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493