नरेन्द्र देव की कोठी को स्मारक बनाने की मांग

लोकतंत्र सेनानी परिषद के बुधवार को हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि आचार्य जी की कोठी से जुड़ी मांग के साथ ही सेनानियों के हित वाली मांगों के बारे में वे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अवगत कराएंगे तथा मांगें पूरी कराने के लिए हरसम्भव प्रयास करेंगे।

जिले के सेनानियों के त्याग व झेली गयी यातनाओं का जिक्र करते हुए अपने बीच अनेक बजुर्गो के न होने का मंत्री ने दुख: जताया। पुरानी स्मृतियां में खोये मंत्री उस समय भावुक हो गए जब आपातकाल में जेल में निरुद्ध रहने के दौरान उन्हें अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने से भी वंचित रहना पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493