कासना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि मूल रूप से बाढ़ (पटना) का रहने वाला शैलेश नॉलेज पार्क के स्काईलाईन इंस्टीट्यूट का इलेक्ट्रिकल फाइनल ईयर का छात्र था। जो अल्फा-2 में रह रहा था। उसका शव कमरे में लटकता मिला।
पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें शैलेश ने लिखा है अब मैं जीना नहीं चाहता हूं। पुलिस का कहना है कि छात्र ने तनाव के चलते आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath