बिहार में कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम चरण का मतदान शुरू

पटना, 5 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार सुबह सात बजे शुरू हो गया। चौथे चरण में 57 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में 1.55 करोड़ मतदाता 827 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।

पांचवें चरण में मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा और दरभंगा जिले के मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चरण में 1,55,43,594 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनके लिए 14,709 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

राज्य निर्चाचन विभाग के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आऱ लक्ष्मण ने बताया कि सभी 57 विधानसभा क्षेत्रों में शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मतदान के दिन क्षेत्र के सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

उन्होंने बताया कि बिहार से सटी अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं को सील कर दिया गया है तथा चौकसी बढ़ा दी गई है। सभी मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों की तैनाती की गई है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए केन्द्रीय सुरक्षा बलों तथा राज्य पुलिस की 1,033 कंपनी लगाई गई है। 5,518 संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं।

इस चरण में जिन नौ जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। इनमें 55 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सुबह सात से शाम पांच बजे तक जबकि दो विधानसभा क्षेत्रों- सिमरी बख्तियारपुर और महिशी में अपराह्न् तीन बजे तक मतदान कर सकेंगे।

पांचवें चरण के मतदान के बाद सभी सीटों की मतगणना आठ नवंबर को होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493