्र’प्रेम रतन धन पायो’ अब तक की सबसे खूबसूरत फिल्म : सलमान

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में हनुमान भक्त बनकर लोगों का दिल जीतने वाले सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि उनके दो दशक के करियर में अब तक की सबसे खूबसूरत फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ है।

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में हनुमान भक्त बनकर लोगों का दिल जीतने वाले सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि उनके दो दशक के करियर में अब तक की सबसे खूबसूरत फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ है।

सलमान ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, “यह मेरी गारंटी है कि यह अब तक की मेरी सबसे खूबसूरत फिल्म है। यह पारिवारिक फिल्म है और आप जानते हैं कि हर परिवार को समस्याओं का सामना करना पड़ता है लेकिन वो लोग भाग्यशाली हैं जिनका परिवार है।”

‘प्रेम रतन धन पायो’ के साथ 49 वर्षीय अभिनेता एक बार फिर ‘प्रेम’ का किरदार निभा रहे हैं और इस फिल्म के साथ सूरज बड़जात्या और सलमान खान ने 16 साल बाद साथ काम किया है।

उन्होंने कहा, “सभी फिल्में अलग है। कुछ अच्छी है, कुछ बुरी हैं, लेकिन यह बहुत अच्छी है। फिल्म ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ साथ हैं’ के निर्माताओं ने मेरे साथ अच्छा काम किया और ‘प्रेम रतन धन पायो’ इन तीनों फिल्मों से बेहतर है।”

‘प्रेम रतन धन पायो’ में अनुपम खेर और स्वरा भास्कर जैसे सितारे भी हैं। फिल्म 12 नवंबर को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493