पाकिस्तान से पत्रकार हत्या मामले में इंसाफ की अपील

न्यूयॉर्क, 5 नवंबर (आईएएनएस)। मानवाधिकार संस्था ने पाकिस्तान से पत्रकार व मानवाधिकार कार्यकर्ता जमान महसूद की हत्या के मामले में इंसाफ की अपील की है।

ह्यूमन राइट्स वाच ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों को महसूद की हत्या के मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और हत्यारों को न्याय के कठघरे में लाना चाहिए।

पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के टैंक इलाके में मोटरसाइकिल से जा रहे महसूद की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

तालिबान कमांडर कारी सैफुल्ला सैफ ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

सैफुल्ला ने एक पश्चिमी समाचार एजेंसी को बताया, “हमने उसे मार डाला, क्योंकि वह हमारे खिलाफ लिख रहा था। क्षेत्र के कुछ और पत्रकार हमारी हिटलिस्ट में हैं और जल्द ही उन्हें भी ठिकाने लगा दिया जाएगा।”

ह्यूमन राइट्स वाच ने कहा, “तालिबान द्वारा पत्रकार की हत्या का दावा मानव जीवन व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के प्रति क्रूरता को दर्शाता है।”

संस्था ने कहा, “यदि इन अपराधों को रोकना है तो पाकिस्तान की सरकार को पत्रकार की हत्या के हमले के दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने की जरूरत है।”

महसूद दक्षिणी वजीरिस्तान में पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग से जुड़े थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493