पटना, 5 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि जनता दल-युनाइटेड (जद-यू) के नेता मुख्यमंत्री नितीश कुमार की अगुवाई वाला महागठबंधन 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में 190 सीटें जीतेगा।
पांच चरणों वाले विधानसभा चुनावों में मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए लालू ने कहा कि उनके आकलन का आधार यह है कि पिछड़ी और अगड़ी जाति के गरीब मतदाता महागठबंधन के साथ हैं।
dharmpath.com dharmpath