यूक्रेन की हथियारों की पुन: तैनाती की चेतावनी

एनएसडीसी प्रेस सर्विस के अनुसार देश के राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रक्षा परिषद के प्रमुख अलेक्जेंडर टर्कीनोव ने कहा, “यदि विद्रोही अपने उकसावे से बाज नहीं आए, तो पूर्वी क्षेत्र से हथियारों को हटाने का काम बंद कर दिया जाएगा।”

विद्रोहियों पर संघर्ष विराम का नौ बार उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए टर्कीनोव ने कहा कि अगर हमलों को नहीं रोका गया, तो सरकारी सुरक्षाबल अग्रिम मोर्चे पर हथियारों की दोबारा तैनाती के लिए तैयार हैं।

टर्कीनोव ने कहा, “आगे उकसावे की कार्रवाई की सूरत में हथियार व सैन्य उपकरणों को पुन: पहले वाली जगह पर तैनात कर दिया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493