मप्र : कृषि विभाग के मैदानी अमले को प्रशिक्षण

भोपाल, 5 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के किसानों पर छाए सूखे के संकट ने सरकार को कई कदम उठाने को मजबूर कर दिया है। इसी क्रम में कृषि विभाग के मैदानी अमले को प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि किसान की समस्या का त्वरित निराकरण हो सके और उच्च तकनीक में सक्षम किया जा सके।

कृषि विभाग की ओर से आधिकारिक तौर पर गुरुवार को दी गई जानकारी में बताया गया है कि विभाग का मैदानी अमला किसानों को उच्च तकनीक से अवगत कराए और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण कर सके, इसके लिए कृषि वैज्ञानिक और वरिष्ठ अधिकारी उन्हें प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसके लिए संभागीय प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं, शुरुआत गुरुवार को भोपाल से हो गई है।

कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी फसल उत्पादन की आधुनिक उच्च तकनीक के साथ ही फसल के विभिन्न चरण में आने वाली समस्याओं के निराकरण के संबंध में प्रशिक्षण देंगे। साथ ही मैदानी अमले को वर्तमान दौर में कृषि के प्रति समझ बढ़ाने की भी जानकारी दी जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493