नेपाल की नाकेबंदी नहीं की : भारत

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। भारत ने गुरुवार को इस बात को फिर से दोहराया कि उसने नेपाल सामान ले जाने वाले वाहनों पर किसी तरह की नाकेबंदी नहीं थोपी हुई है।

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। भारत ने गुरुवार को इस बात को फिर से दोहराया कि उसने नेपाल सामान ले जाने वाले वाहनों पर किसी तरह की नाकेबंदी नहीं थोपी हुई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने संवाददाताओं से कहा, “मुझे एक बार फिर साफ शब्दों में कहने दीजिए कि भारत की तरफ से कोई नाकेबंदी नहीं है।”

उन्होंने कहा, “रोजाना बड़ी संख्या में व्यावसायिक वाहन नेपाल जा रहे हैं। 3 नवंबर को 271 और 2 नवंबर को 308 वाहन नेपाल गए।”

उन्होंने कहा कि हमसे जितना अधिक संभव बन पड़ रहा है उतना अधिक सामान नेपाल भेज रहे हैं। समस्या यह है कि भारत-नेपाल के बीच व्यापार का मुख्य रास्ता, रक्सौल-बीरगंज लगातार बाधित है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493