नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि आज दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम में सुबह 8.30 बजे 88 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में एक दिन पहले यानी गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।