खूबसूरत अंदाज में रोशन करें घर-आंगन

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। दीपोत्सव का मौका है तो घर-आंगन रोशनी से सराबोर होना ही चाहिए। घर को खूबसूरती से रोशन करने के लिए आजकल बाजार में कई शानदार विकल्प उपलब्ध हैं। ये घर को रोशन तो करते ही हैं, इनका कलात्मक डिजाइन घर को बेहद खूबसूरत लुक भी देता है।

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। दीपोत्सव का मौका है तो घर-आंगन रोशनी से सराबोर होना ही चाहिए। घर को खूबसूरती से रोशन करने के लिए आजकल बाजार में कई शानदार विकल्प उपलब्ध हैं। ये घर को रोशन तो करते ही हैं, इनका कलात्मक डिजाइन घर को बेहद खूबसूरत लुक भी देता है।

दिल्ली के आजाद मार्केट स्थित डीके इलेक्ट्रॉनिक्स के विजय गुप्ता कहते हैं कि अपने घर को खूबसूरत, झिलमिलाता और दमकता हुआ रूप देने के लिए मिट्टी के परंपरागत दीयों से लेकर, टी लाइट्स, फ्लोटिंग कैंडल्स और फंकी लैम्प्स के जरिए सजाया जा सकता है। इसके अलावा मद्धम रोशनी बिखेरते बेहद छोटे साइज के मिट्टी के दीये भले ही त्योहारों में घर-आंगन को रोशन करने का पांरपरिक तरीका हो, लेकिन आजकल इनमें भी काफी खूबसूरत बदलाव आ गया है।

उन्होंने बताया कि परंपरा निभाने के लिए कांच, झिलमिलाते गोटा और किनारी से सजे डिजाइनर दीये कई खूबसूरत रंगों और अनोखे डिजाइन में मिलते हैं।

डिजाइनर लैम्प्स : छिद्रों वाले सजावटी ब्रास लैम्प्स रोशनी को एक खूबसूरत आयाम देते हैं। इन लैंप्स में सजावटी पैटर्न में बने छिद्रों में से चारों ओर छनकर बिखरती रोशनी पूरे माहौल को चकाचौंध से सराबोर कर देती है। साथ ही इस तरह के कुछ खास लैंप्स की रोशनी से दीवारों पर गणेश, लक्ष्मी, फूलों या अन्य तरह की खूबसूरत आकृतियां बनती हैं, जो घर को उत्सवी आभा देती हैं।

टी लाइट्स : खूबसूरत फूलों और अन्य आकृतियों की ‘टी-लाइट्स’ भी रोशनी को एक अनूठा अंदाज देती हैं। इन छोटी-छोटी टी लाइट्स से झिलमिलाती रोशनी पूरे घर को खूबसूरत लुक देती है। इन्हें आकर्षक टी लाइट होल्डर्स में रखकर आप घर के हर अंधेरे कोने को खूबसूरती से रोशन कर सकते हैं।

इसके अलावा आजकल बाजारों में एलईडी कैंडल्स भी आ गई हैं। बिना किसी झंझट के त्योहारों में घर को रोशन करने के लिए ये बेहतरीन हैं। इसके अलावा आप पिलर कैंडल्स, अनूठे आकारों की सजावटी कैंडल्स, प्रिंटिड मोटिफ्स वाली कैंडल्स से भी घर को रोशनी से सराबोर कर सकते हैं।

फ्लोटिंग कैंडल्स : त्योहारों के समय फ्लोटिंग कैंडल्स भी एक खास अंदाज में रोशनी के साथ ही घर को खूबसूरत अंदाज भी देती हैं। मिट्टी या मेटल के किसी बड़े बाउल या दीये में पानी भरकर कई सारे छोटे फ्लोटिंग कैंडल्स इसमें रख दें। पानी में तैरते इन खूबसूरत फ्लोटिंग कैंडल्स का समूह बेहद आकर्षक दिखाई देगा। इस पानी में गुलाब के फूलों की पत्तियां डालकर आप इसमें रोशनी के साथ रंग का खूबसूरत तालमेल कर सकते हैं। इसे आप सेंटरपीस के तौर पर सजा सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493